ऊंचा तकिया लगाने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 17:28

ऊंचा तकिया लगाकर सोने की है आदत तो हो जाइए सावधान, खुद ही दे रहे हैं बीमारियों को दावत :-

ऐसे में आइए जानते हैं कि एक से ज्यादा तकिया लगाकर सोने से आपको क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं। साथ ही जानिए यह किस तरह से आपकी सेहत पर बुरा असर डालता है।

गर्दन में अकड़न की समस्या

यदि आप सोते समय बहुत ऊंचा या फिर सख्त तकिया का इस्तेमाल करते हैं तो इससे कंधों और गर्दन की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है। जिसके चलते गर्दन में दर्द और अकड़न की समस्या हो सकती हैं। इसके साथ ही सिर के पिछले हिस्से, पीठ और गर्दन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

स्पाइन से जुड़ी दिक्कतें

ऊंचा तकिया लगाकर सोने से रीढ़ की हड्डी से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती हैं, क्योंकि सोते समय अधिक तकिए का इस्तेमाल करने से शरीर का पॉस्चर बिगड़ जाता है जिससे रीढ़ की हड्डी को नुकसान पहुंच सकती है। साथ ही कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।

पिंपल्स की समस्या

ज्यादा तकिए पर सोने से उस पर गंदगी, धूल, तेल और डैंड्रफ जमा होने लगता है। इसलिए जब लोग ऐसे तकियों पर सोते हैं तो हमारे चेहरे और तकिए के बीच रगड़ होती है। जिससे, त्वचा से जुड़ी समस्याएं जैसे पिंपल्स, चेहरे पर झुर्रियां आदि होने लगती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info